Sunday, July 27, 2025

लखनऊ नगर निगम जोन-1 में अतिक्रमण पर बड़ी कार्यवाही, नाजा मार्केट और हजरतगंज में हटे चमकदार विज्ञापन बोर्ड

 

लखनऊ नगर निगम जोन-1 में अतिक्रमण पर बड़ी कार्यवाही, नाजा मार्केट और हजरतगंज में हटे चमकदार विज्ञापन बोर्ड

लखनऊ | 27 जुलाई 2025
नगर निगम लखनऊ के जोन-1 प्रशासन ने अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए रविवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जोनल अधिकारी के नेतृत्व में नगर निगम की अतिक्रमण टीम ने नाजा मार्केट और हजरतगंज क्षेत्र में अवैध रूप से लगाए गए चमकदार व रंग-बिरंगे ग्लो साइन बोर्डों को हटाया।

कार्रवाई के दौरान दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर नियमों के विरुद्ध लगाए गए बड़े-बड़े विज्ञापन बोर्डों को हटाया गया। नाजा मार्केट में कई दुकानों ने अलग-अलग रंग के ग्लो साइन बोर्ड लगा रखे थे, जिससे न केवल बाजार की एकरूपता भंग हो रही थी, बल्कि नगर निगम के विज्ञापन नियमों का उल्लंघन भी हो रहा था।

इसी क्रम में हजरतगंज इलाके में भी बिना अनुमति लगाए गए कलरफुल बोर्डों को हटाया गया। अधिकारियों ने बताया कि कुछ प्रतिष्ठानों ने तय मानक आकार से कई गुना बड़े बोर्ड प्रतिबंधित स्थानों पर लगा रखे थे, जो आम जनता की आवाजाही और दृश्यता में बाधा उत्पन्न कर रहे थे।

नगर निगम प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों और व्यवसायियों के विरुद्ध जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जोनल अधिकारी ने कहा कि शहर की सुंदरता और अनुशासन बनाए रखने हेतु यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

नगर निगम की इस कार्रवाई से स्थानीय नागरिकों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली है और लोगों ने शहर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाए रखने की पहल का स्वागत किया है।

No comments:

Post a Comment

‘एक चुटकी सिंदूर…’ वाले बयान से रेखा गुप्ता ने जया बच्चन पर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

   नई दिल्ली :  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की और आरोप लगाया ...